उत्क्रमित मध्य विद्यालय झुंडो में अनियमितता, एक शिक्षक के भरोसे चल रहा स्कूल

Updated at : 27 Mar 2026 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
उत्क्रमित मध्य विद्यालय झुंडो में अनियमितता, एक शिक्षक के भरोसे चल रहा स्कूल

जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत झुंडो पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय झुंडो में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

लापरवाही. 300 नामांकित छात्रों के बावजूद 5-10 बच्चे ही पहुंचते हैं स्कूल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग एक प्रधानाध्यापक सहित कुल तीन शिक्षकों की पदस्थापना जमुई. जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत झुंडो पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय झुंडो में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय कई महीनों से केवल एक शिक्षक के सहारे ही संचालित हो रहा है, जबकि यहां एक प्रधानाध्यापक सहित कुल तीन शिक्षकों की पदस्थापना है. ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय में नियमित रूप से पढ़ाई नहीं हो रही है, इस कारण बच्चों की उपस्थिति लगातार घटती जा रही है. स्थिति यह है कि 300 से अधिक नामांकित छात्रों वाले इस स्कूल में प्रतिदिन महज 5 से 10 बच्चे ही पढ़ने पहुंचते हैं. मामले को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल की स्थिति अत्यंत दयनीय है. छात्रों के लिए मध्याह्न भोजन की व्यवस्था नहीं है, इससे बच्चों की उपस्थिति और भी कम हो गयी है. इसके अलावा विद्यालय परिसर में शौचालय पर हमेशा ताला लगा रहता है और उसका उपयोग केवल शिक्षक ही करते हैं. पीने के पानी की भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, इस कारण बच्चों को पानी पीने के लिए घर जाना पड़ता है. ग्रामीणों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल की जा रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही व्यवस्था की पोल खोल रही है. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि जिला लोक शिकायत निवारण में आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है. उन्हें आश्वासन दिया गया है कि आगामी 4 तारीख तक इस मामले की सुनवाई की जायेगी.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन