बैंकों को केंद्रीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन करने के निर्देश

Published at :20 Feb 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
बैंकों को केंद्रीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन करने के निर्देश

समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत वित्त मंत्रालय के अवर सचिव रत्नाकर झा ने वित्तीय समावेशन में प्राप्त उपलब्धि की विस्तार पूर्वक समीक्षा की.

विज्ञापन

जमुई. समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत वित्त मंत्रालय के अवर सचिव रत्नाकर झा ने वित्तीय समावेशन में प्राप्त उपलब्धि की विस्तार पूर्वक समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में उन्होंने जनधन खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आदि पर विस्तार से चर्चा की. अवर सचिव ने बैंकों को योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए कई दिशा निर्देश भी दिए . उन्होंने मार्च 2025 तक आकांक्षी जिला अंतर्गत सभी बैंकों को उक्त योजनाओं की शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया. बैठक की समाप्ति के उपरांत वित्त मंत्रालय भारत सरकार के अवर सचिव रत्नाकर झा, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कुमार नीलोपत्त, डीडीएम नाबार्ड अभिषेक आलोक, अग्रणी जिला प्रबंधक लक्ष्मी इक्का द्वारा जिला पदाधिकारी से उक्त योजनाओं को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया. मौके पर जिला प्रशासन व संबंधित बैंकों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन