वारंटी को पकड़ने गये दारोगा व चौकीदार गिरकर हुए घायल

सदर थाना क्षेत्र के संगथू गांव में शनिवार को वारंटियों को पकड़ने गये सदर थाना के दारोगा अभिमन्यु कुमार और चौकीदार प्रदीप कुमार गिरकर घायल हो गये.
खदेड़ने के दौरान पैर में आयी चोट जमुई. सदर थाना क्षेत्र के संगथू गांव में शनिवार को वारंटियों को पकड़ने गये सदर थाना के दारोगा अभिमन्यु कुमार और चौकीदार प्रदीप कुमार गिरकर घायल हो गये. सहयोगी पुलिस द्वारा घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. बताया जाता है कि एक आपराधिक मामले के फरार वारंटी निरंजन विश्वकर्मा, सन्नी विश्वकर्मा और दिनेश विश्वकर्मा को पुलिस गिरफ्तार करने संगथू गांव गयी थी. इसी दौरान पुलिस को देख सभी वारंटी भागने लगा. खदेड़ने के दौरान दारोगा और चौकीदार गिर गये. जिससे दोनों के पैर में चोटें आयी हैं. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल दारोगा और चौकीदार की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










