हल्की बारिश में चकाई चौक बना तालाब, राहगीर परेशान
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 20 Mar 2026 9:23 PM
शुक्रवार शाम हुई हल्की बारिश ने चकाई मुख्य चौक की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल दी.
चकाई. शुक्रवार शाम हुई हल्की बारिश ने चकाई मुख्य चौक की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल दी. चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर बारिश के बाद लगभग एक फुट से अधिक पानी जमा हो गया, जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के दोनों किनारों पर ऊंचे नाले बन जाने के कारण सड़क नीचे धंस गई है, जिससे जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है. नतीजतन, थोड़ी सी बारिश में ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है. इस समस्या को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेता रामेश्वर यादव समेत विभिन्न दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तीन वर्ष पूर्व एक शिष्टमंडल के रूप में तत्कालीन जिलाधिकारी से मुलाकात कर समाधान की मांग की थी. उस समय जिलाधिकारी ने तत्कालीन बीडीओ कृष्णा सिंह और सीओ राजकिशोर साह को अविलंब नाला निर्माण कर जल निकासी सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया था. बावजूद इसके समस्या आज तक जस की तस बनी हुई है. हर वर्ष स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा जल निकासी को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है. इस संबंध में सीओ ने बताया कि सड़क के उत्तर दिशा में लगभग 300 फीट कच्चा नाला बनाया गया है, लेकिन इससे पूरी तरह जल निकासी संभव नहीं हो सकी है. उन्होंने जल्द ही स्थायी समाधान करने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










