फर्जी रूप से कार्यरत ग्रेड ए के चार जीएनएम कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग ने किया सेवा मुक्त

प्रखंड के दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में फर्जी तरीके से कार्य कर रहे ग्रेड ए के चार जीएनएम कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख नर्सिंग स्वास्थ्य सेवा पटना के पत्रांक 1776/6, दिनांक 31 दिसंबर 24 के तहत फर्जी घोषित किया गया है.
गिद्धौर. प्रखंड के दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में फर्जी तरीके से कार्य कर रहे ग्रेड ए के चार जीएनएम कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख नर्सिंग स्वास्थ्य सेवा पटना के पत्रांक 1776/6, दिनांक 31 दिसंबर 24 के तहत फर्जी घोषित किया गया है. इसी मामले में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी जमुई के पत्रांक 52 दिनांक 11 जनवरी 25 के द्वारा फर्जी रूप से दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मी को तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त करते हुए उनके द्वारा सेवा काल में वेतन के रूप में ली गयी विभागीय राशि की वसूली हेतु स्वास्थ्य कर्मी पर प्राथमिकी दर्ज करवाने से संबंधित विधि सम्मत कार्यवाही का निर्देश दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अजिमा निशात को दिया गया है. बताते चलें कि बीते वर्ष 2020 से गिद्धौर के दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में ग्रेड ए जी एन एम के पद पर पटना जिला के पूर्वी नंदगोला गांव व वर्तमान में नालंदा जिले के कराय थाना के परशूराय गांव निवासी मोहित कुमार पिता अजय कुमार चौधरी व नालंदा जिले के ही बड़ी पहाड़ी सोहसराय ग्राम निवासी सुजीत सज्जन पिता शिवनंदन प्रसाद, वहीं नवादा जिले के मोहमद नगर सिरदला थाना निवासी विनती कुमारी पिता रामचंद्र प्रसाद व नालंदा जिले के ही मंगलकुआं सोहसराय थाना निवासी सुलेखा कुमारी पिता योगेंद्र प्रसाद को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने सेवा काल में ली गयी राशि की विभागीय स्तर से वसूली को ले प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फर्जी एएनएम के रूप में कार्य कर रहे इन सभी कर्मियों को सेवा संपुष्टि के दौरान फर्जी पाया गया. जिसके आलोक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह विभागीय कार्रवाई की गयी है. वहीं फर्जी जीएनएम मोहित कुमार से 32,38557 लाख, सुजीत सज्जन से 3238748 रुपये वहीं विनती कुमारी 32,39010 रुपये व शुलेखा कुमारी से 32,47081 रुपये वेतन राशि की वसूली को ले मामला दर्ज कराया गया है.– विभागीय दिशा निर्देश पर सेवा संपुष्टि जांच के दौरान फर्जी पाये गये ग्रेड ए के चार जीएनएम पर विभागीय दिशा निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
डॉ. अजिमा निशात, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
– थाना में दिए गए आवेदन के आलोक पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इसे लेकर गिद्धौर थाना कांड संख्या 23/25 के तहत मामला दर्ज कर इसकी छानबीन की जा रही है.
सर्वजीत कुमार, थानाध्यक्षB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










