गिद्धौर में रामनवमी पर अखाड़ा दल की भव्य झांकी, करतब से मोहा मन

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :27 Mar 2026 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
गिद्धौर में रामनवमी पर अखाड़ा दल की भव्य झांकी, करतब से मोहा मन

प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का पर्व इस बार भी आस्था, उत्साह और सामाजिक समरसता के साथ संपन्न हुआ. कड़ी प्रशासनिक निगरानी के बीच पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का पर्व इस बार भी आस्था, उत्साह और सामाजिक समरसता के साथ संपन्न हुआ. कड़ी प्रशासनिक निगरानी के बीच पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला. रामनवमी के अवसर पर कोल्हुआ, सेवा, रतनपुर, मौरा, गंगरा, कुंधुर, पूर्वी गुगुलडीह सहित विभिन्न पंचायतों के गांवों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की. घरों और मंदिरों में विजय पताका फहराकर भगवान महावीर को लड्डू का भोग लगाया गया और प्रसाद वितरण किया गया. गिद्धौर के राजमहल रोड स्थित प्राचीन बजरंग बली मंदिर परिसर से श्रद्धालुओं ने विजय पताका फहराकर संकटमोचन हनुमान से बल, बुद्धि और विद्या की कामना की. इसके बाद श्री श्री 1008 महावीर अखाड़ा एवं व्यायामशाला समिति के नेतृत्व में भव्य झांकी और शोभायात्रा निकाली गयी. अखाड़ा दल के सदस्यों ने लाठी, तलवारबाजी, बरछी-भाला सहित पारंपरिक युद्ध कौशल के रोमांचक करतब प्रस्तुत किए. आत्मरक्षा से जुड़े इन कौशलों ने लोगों को आकर्षित किया और दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं. शोभायात्रा में पूर्व मंत्री सह झाझा विधायक दामोदर रावत भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि गिद्धौर में रामनवमी का पर्व वर्षों से सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल पेश करता आ रहा है, यहां लोग मिलजुलकर इस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाते हैं.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन