चोरों ने शिक्षक व दुकानदार के घर से पांच लाख के सामान चुराये

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :09 May 2026 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
चोरों ने शिक्षक व दुकानदार के घर से पांच लाख के सामान चुराये

चोरों ने चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बामदह पंचायत अंतर्गत केलुआडीह गांव में दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया और लगभग पांच लाख रुपए मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली.

विज्ञापन

चकाई. चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में इन दिनों एक बार फिर से चोर सक्रिय हो गया है. बीते शुक्रवार की रात चोरों ने चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बामदह पंचायत अंतर्गत केलुआडीह गांव में दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया और लगभग पांच लाख रुपए मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. पहली घटना उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुआ के शिक्षक मोतीलाल किस्कू के घर में हुई. शिक्षक का पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था और घर में ताला लगा हुआ था. इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर छत के सहारे घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखा सोना और चांदी का जेवर, 25 हजार नगद, मोबाइल, बकरी, घड़ी, कपड़ा व आवश्यक कागजात की चोरी कर ली. सुबह होने पर जब शिक्षक का परिवार घर लौटा तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला. इसके अलावा चोरों ने इस गांव के मनोहर पंडित के किराना दुकान को भी निशाना बनाया और ताला तोड़कर दुकान का सारा सामान तथा चार हजार रुपये की चोरी कर ली. दोनों घटना में चोरों द्वारा नगदी सहित लगभग पांच लाख से ऊपर की संपत्ति चुरा ली. चोरी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित द्वारा घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की गयी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन