महाविद्यालय प्रशासन के विरोध में अभाविप ने फूंका पुतला

Updated:
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर सह मंत्री अमरेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में पुतला दहन कार्यक्रम किया.

विज्ञापन

झाझा. मुंगेर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई देव सुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर सह मंत्री अमरेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में पुतला दहन कार्यक्रम किया. इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि महाविद्यालय में गणित विभाग, दर्शन विभाग एवं उर्दू विभाग में कोई प्राध्यापक नहीं है. छात्र नेताओं ने कहा कि उर्दू विभाग के शिक्षक या तो स्थानीय राजनीति में मशगूल रहते हैं या महाविद्यालय आते ही नहीं है. यदि वह महाविद्यालय आते हैं तो शिक्षण कार्य में नहीं रहते हैं. इस कारण महाविद्यालय की शैक्षणिक माहौल भी गड़बड़ा गयी है. इस कारण पढ़ाई बाधित हो रही है. उन्होंने कहा कि कॉलेज में कई तरह की समस्याएं हैं, जिसे विश्वविद्यालय अनदेखी करती रही है. यदि विश्वविद्यालय इस महाविद्यालय पर ध्यान नहीं देगी, तो आने वाले दिनों में हमलोग चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. इसे लेकर कालेज प्राचार्य प्रो डॉ अजफर शम्शी ने कहा कि जब से हम प्राचार्य बने हैं, तब से साइंस के सभी बंद पड़े विभागों में लटके तालों को खुलवा दिया है. आज विज्ञान विभाग में प्रचुर मात्रा में प्राध्यापक हैं, जबकि अन्य विभागों में भी कई प्राध्यापक हैं. नियमित कक्षाएं होती है. छात्र-छात्राओं के हितों की रक्षा को लेकर बरसों से गोबरोह के पास खाली पड़े 14 एकड़ जमीन में हमने पीएम श्री योजना के तहत महाविद्यालय भवन व चहारदीवार निर्माण शुरू करवा दिया है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस महाविद्यालय में और कई चतुर्वेदिक विकास देखने को मिलेगा.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन