पीसीएमओ ने झाझा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, सुरक्षित परिचालन का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर जोन के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक इंदु रानी दुबे शनिवार को झाझा पहुंचकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

झाझा. हाजीपुर जोन के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक इंदु रानी दुबे शनिवार को झाझा पहुंचकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. विशेष सैलून से प्लेटफार्म पर उतरकर क्रू कार्यालय पहुंची. जहां मुख्य क्रू नियंत्रक अभिनव कुमार से रेलवे के परिचालन से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी ली. इस दौरान झाझा, किऊल, दानापुर के भी अधिकारी मौजूद थे. पीसीएमओ ने पटना-हावड़ा मुख्य रेलखंड पर चलने वाली सभी तरह की सवारी गाड़ियों व माल गाड़ियों के बाबत जानकारी लिया. साथ ही आसनसोल मंडल से दानापुर मंडल में आने वाली रेलगाड़ियों में होने वाली कठिनाइयों के बाबत भी जानकारी ली. इस दौरान स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी से रेलवे परिचालन से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी ली. सुरक्षित परिचालन को लेकर उपस्थित रेलवे कर्मचारियों को कई निर्देश भी दिया. उन्होंने रूट रिले कार्यालय जाकर भी परिचालन से संबंधित जानकारी ली. आरआरआइ में उपस्थित परिचालन पदाधिकारी से सभी तरह के ट्रैक पॉइंट व रेलवे ट्रैक के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी लिया. सुरक्षित व संरक्षित रेलवे परिचालन को लेकर कई टिप्स देते हुए समय-समय पर अत्याधुनिकीकरण पर भी जोर देने की बात कहीं. मौके पर स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी यातायात, व्यवस्था रवि गुप्ता, सीएचआई गिरीश सिंह, आरपीएफ अधिकारी मुकेश कुमार समेत कई तरह के पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन