गिद्धौर-कोल्हुआ जमुई बायपास रोड बदहाल, धूल व गड्ढों से हर दिन हादसे का खतरा
Updated at : 27 Mar 2026 7:51 PM (IST)
विज्ञापन

गिद्धौर-कोल्हुआ जमुई बायपास रोड की स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है. इलाके की लाइफ लाइन मानी जाने वाली यह सड़क अब गड्ढों और उड़ती धूल के कारण राहगीरों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन गयी है.
विज्ञापन
सुविधा से ज्यादा परेशानी व खतरे का कारण बन गयी है बायपास सड़क
रोड से बड़े वाहनों के गुजरते ही कुछ दिखाई नहीं देता व सांस लेने में भी होती है दिक्कतगिद्धौर. गिद्धौर-कोल्हुआ जमुई बायपास रोड की स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है. इलाके की लाइफ लाइन मानी जाने वाली यह सड़क अब गड्ढों और उड़ती धूल के कारण राहगीरों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन गयी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में जैसे ही कोई वाहन गुजरता है, धूल का घना गुबार उठता है. इससे सामने से आने वाले वाहन तक दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. खासकर दोपहिया चालकों और पैदल यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
लोगों का जीवन प्रभावित
सड़क किनारे रहने वाले ग्रामीणों की स्थिति भी बदहाल है. कोल्हुआ निवासी रागिनी कुमारी बताती हैं कि घर में खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर सामान पर धूल की मोटी परत जम जाती है. पानी और भोजन तक प्रभावित हो रहे हैं. वहीं दुकानदार धीरज कुमार का कहना है कि धूल के कारण परिवार के लोग बीमार पड़ रहे हैं और खेती भी प्रभावित हो रही है, क्योंकि फसलों पर धूल जम जाती है. कोल्हुआ चौक के सब्जी विक्रेताओं ने भी व्यापार पर असर पड़ने की बात कही. लोगों ने बताया कि इस सड़क से रोज गुजरना किसी खतरे से कम नहीं है. बड़े वाहनों के गुजरते ही कुछ दिखाई नहीं देता और सांस लेने में भी दिक्कत होती है. वहीं टोटो चालकों में अंकित कुमार, पप्पू राम और मनोज राम ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि सफर करना मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत, गड्ढों को भरवाने और धूल नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके. फिलहाल, यह बायपास सड़क सुविधा से ज्यादा परेशानी और खतरे का कारण बन गयी है, जिस पर त्वरित कार्रवाई की जरूरत महसूस की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




