बीड़ी पत्ता व्यापारी संघ की वार्षिक आमसभा

Published at :23 Feb 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
बीड़ी पत्ता व्यापारी संघ की वार्षिक आमसभा

बिहार तंबाकू बीड़ी एंड बीड़ी पत्ता व्यापारी संघ की 40वीं वार्षिक आमसभा रामबाबू त्रिपाठी की अध्यक्षता में रविवार को शहर के एक निजी धर्मशाला में की गयी.

विज्ञापन

झाझा. बिहार तंबाकू बीड़ी एंड बीड़ी पत्ता व्यापारी संघ की 40वीं वार्षिक आमसभा रामबाबू त्रिपाठी की अध्यक्षता में रविवार को शहर के एक निजी धर्मशाला में की गयी. आमसभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में पुनः प्रफुलचंद्र त्रिवेदी, उपाध्यक्ष में प्रभाष कुमार बंका व गोपाल बरनवाल, महामंत्री अनिल बरनवाल, मंत्री किरीट भाई पटेल व बालकृष्ण पंडित, सहमंत्री में चंदन साह, कोषाध्यक्ष में प्रदीप कुमार गोयल को चुना गया. इसके अलावे 20 सदस्यी कार्यकारिणी का भी गठन किया गया. अध्यक्ष ने संघ की आय-व्यय का ब्यौरा एवं कार्यकारिणी समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत किया. बैठक में बीड़ी से संबंधित चर्चाओं का क्रम में सदस्यों ने एक राय से सहमति बनाई कि सभी बीड़ी निर्माता प्रत्येक वर्ष मजदूर हित में यथोचित मजदूरी बढाते रहेंगे. उपाध्यक्ष ने कहा कि जमुई जिला के बीड़ी उद्योग से जीएसटी के रूप में लगभग 40 करोड़ रुपए राजस्व प्रतिवर्ष सरकार को देती है. इसलिए सरकार बीड़ी मजदूरों के लिए जो सुविधा देती है, उसे इस जिला के मजदूर को शत- प्रतिशत मिलनी चाहिए. मौके पर दर्जनों बीड़ी व्यवसाई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन