ePaper

Bihar News: पुलिस बनकर लोगों को लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो होमगार्ड जवान सहित 8 गिरफ्तार

Updated at : 31 Jul 2024 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
bihar news

जमुई पुलिस ने एक गिरोह का भांडाफोड़ किया है जो पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से ठगी करते थे. पुलिस ने गिरोह के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें एक होमगार्ड जवान और एक रिटायर्ड जवान भी हैं.

विज्ञापन

Bihar News: जमुई के बरहट में टावर लगवाने, पैसे को डबल कर देने, सोना का सिक्का देने की बात कह भोले भाले लोगों को अपनी जाल में फंसा कर लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस भंडाफोड़ किया है. साथ ही लोगों से लूटे गये एक लाख रुपये नकद के साथ गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस लूटपाट में उपयोग किये जा रहे एक स्कॉर्पियो वाहन, नौ मोबाइल फोन, दो जोड़ी पुलिस वर्दी भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में से एक होमगार्ड में कार्यरत जवान तथा एक रिटायर जवान भी शामिल है.

इन लोगों ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कजरा गांव निवासी नरेश कुमार साव पिता स्व लखन साव, मुंगेर जिले के काशीम बाजार थाना क्षेत्र के मोहदीपुर निवासी पवन कुमार मिश्रा पिता स्व सुनील कुमार मिश्रा, राकेश कुमार मिश्रा पिता स्व सुनिल कुमार मिश्रा, अजय कुमार मिश्रा पिता घनश्याम मिश्रा तथा मुंगेर जिले के धरहरा थाना के लकड़ा पाताल निवासी रंजीत कुमार पिता हरिनंदन प्रसाद, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी धनंजय कुमार पिता राकेश कुमार यादव, कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी दलहट्टा गांव निवासी गृह रक्षक वाहिनी से रिटायर जवान नंदन कुमार पिता स्व ओमप्रकाश, थाना क्षेत्र के ही लालदरवाजा निवासी गृह रक्षक वाहिनी में कार्यरत जवान उमेश कुमार पिता जोखो यादव के रूप में हुई है.

ऐसे हुआ गिरोह का भंडाफोड़

बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन ने बताया की बीते दिन मंगलवार की संध्या 6:30 बजे थाना क्षेत्र के ही एक युवक से टावर लगवाने बात कह थाना क्षेत्र के एक जगह पर गिरोह के दो सदस्यों के द्वारा बुलाया गया था. गिरफ्तार अपराधी स्कॉर्पियो संख्या बीआर 11एच 9657 पर सवार होकर आया.फर्जी पुलिस की वर्दी में पहनकर उक्त युवक से मारपीट करते हुए रुपए छीनतय की घटना का अंजाम दिया था.

घटना के बाद पीड़ित ने इस आशय की जानकारी बरहट थानाध्यक्ष को दी.इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम में बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव , प्रशिक्षु एसआई शुभम कुमार ,सुमन कुमारी के थाना के पुलिस बलों को शामिल किया गया.वहीं टीम ने त्वरित कार्यवाई करते हुए सभी अपराधियों को थाना क्षेत्र के एक जगह से दवोच लिया गया.

Also Read: डीडीयू-गया-धनबाद रेलखंड पर अब 160 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, मेगा ब्लॉक लेकर किया जा रहा काम

इनसे हुई लूटपाट

गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा बरहट थाना क्षेत्र के बखारी गांव निवासी सिकंदर यादव पिता प्रभु यादव के जमीन पर मोबाइल टावर लगवा देने की प्रलोभन देकर 60 हजार रुपए के साथ थाना के बाबा ढावा के समीप बुलाया था.इसके बाद अपराधियों ने सिकंदर के साथ मारपीट करते हुए रुपए छीन ली लिया था.वहीं घटना को लेकर पीड़ित के द्वारा थाना में प्राथमिक की दर्ज करा कर पुलिस से कार्रवाई की अपील की थी.

 

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन