टायर फटने से अनियंत्रित कार पेड़ से टकराया, पांच घायल

एनएच-333 सोनो-चकाई मार्ग पर तीन पुलवा के समीप बुधवार को टायर फटने से अनियंत्रित हुआ एक कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
-सोनो बटिया मार्ग पर तीनपुलवा के समीप की घटना सोनो. एनएच-333 सोनो-चकाई मार्ग पर तीन पुलवा के समीप बुधवार को टायर फटने से अनियंत्रित हुआ एक कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना में कार पर सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही बटिया पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो पहुंचाया. जहां प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. घायल की पहचान मोतिहारी के उर्मिला कुमारी (47), अंजू कुमारी (52), अरविंद कुमार (52), प्रभात कुमार (58) और रविशंकर कुमार (19) के रूप में हुई. सभी घायल एक ही परिवार के हैं. घायल अरविंद कुमार ने बताया कि उनका परिवार गर्मी की छुट्टियों में अपने पैतृक गांव मोतिहारी गया था. छुट्टियां समाप्त होने के बाद सभी लोग कार से बोकारो लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अचानक कार के पहिए का टायर फट गया. इससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










