सड़क पर फैले बालू पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बाइक सवार युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
सड़क पर फैले बालू पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बाइक सवार युवक घायल

थाना क्षेत्र के नरियाना पुल के समीप बुधवार दोपहर सड़क पर गिरे बालू के कारण एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

नारियाना पुल के समीप हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर खैरा. थाना क्षेत्र के नरियाना पुल के समीप बुधवार दोपहर सड़क पर गिरे बालू के कारण एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान जोगाझिंगोई गांव निवासी 20 वर्षीय मुर्शीद अंसारी के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. जानकारी के अनुसार मुर्शीद अंसारी अपने घर से बाइक पर सवार होकर कुछ आवश्यक सामान खरीदने के लिए खैरा बाजार जा रहे थे. इसी दौरान नारियाना पुल के समीप सड़क पर फैले बालू पर बाइक का अगला पहिया फिसल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार अपेक्षाकृत अधिक होने के कारण वह संतुलन नहीं बना सके और सड़क पर गिर पड़े. दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि युवक के सिर में गंभीर चोट लग गयी और वह सड़क पर ही घायल अवस्था में पड़ा रहा. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस टीम को जानकारी दी. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए खैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी स्थिति चिंताजनक बताई गयी. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया. स्थानीय लोगों ने सड़क पर बिखरे बालू को दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बताते हुए प्रशासन से नियमित सफाई और निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन