झारखंड के इन जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश-वज्रपात के आसार

बारिश सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
झारखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है.
Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना है. इससे रविवार से झारखंड के कई हिस्सों में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. राजधानी रांची में 28 जुलाई तक आकाश में बादल छाये रहने व बारिश की चेतावनी दी गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 26 जुलाई को रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. वहीं अन्य जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.
27-28 जुलाई का मौसम
27 जुलाई को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है. वहीं 28 जुलाई को रांची, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है.
बहरागोड़ा में सबसे अधिक बारिश
इधर, शनिवार को लातेहार जिला महुआडांड़ थाना की चैनपुर पंचायत अंतर्गत बहेराटोली गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 70 वर्षीय सीरिल लकड़ा की मौत हो गयी. सबसे अधिक बारिश बहरागोड़ा में 6.5 मिमी और जमशेदपुर में तीन मिमी बारिश हुई. रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा. मेदिनीनगर में सबसे अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
राज्य में अब भी 27 प्रतिशत कम बारिश
राज्य में एक जून से 25 जुलाई तक सामान्य से 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है. झारखंड में इस अवधि में 444.3 मिमी बारिश हुई, जबकि अब तक 323.4 मिमी बारिश हुई है. वहीं पश्चिमी सिंहभूम में दो प्रतिशत, सिमडेगा में दो प्रतिशत, सरायकेला में तीन प्रतिशत, साहिबगंज में सात प्रतिशत व रांची में 14 प्रतिशत इस अवधि में कम बारिश हुई है. अब भी सबसे खराब स्थिति चतरा, देवघर, गढ़वा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, गिरिडीह, कोडरमा, गोड्डा की है.
ये भी पढ़ें-जेपीएससी परीक्षा घोटाला : अभय तिवारी चार महीने पहले साथी की ही किडनैपिंग के मामले में जा चुका है जेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










