समय-सीमा के अंदर दायित्वों का करें निष्पादन : मुख्य सचिव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Oct 2024 10:22 PM
मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग, दिये निर्देश
जमुई. बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में जारी विकास योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान मुख्य सचिव ने कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. वीसी में डीएम अभिलाषा शर्मा समेत अन्य सभी विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. मुख्य सचिव कृषि विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, सहकारिता विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, गन्ना उद्योग विभाग तथा जल संसाधन विभाग आदि के आंकड़ों से रूबरू हुए और कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने मौजूद विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर दायित्वों का निर्वहन करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को विभागीय समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें और प्रदेश के बदलाव में अहम भूमिका निभाएं. डीएम ने मौके पर सरकार के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर गति देने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारी को दिया. कहा कि किसी भी सूरत में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
मौके पर थे मौजूद
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में वन प्रमंडल पदाधिकारी तेजस जायसवाल, उप विकास आयुक्त समित कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मो इरफान आलम, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी समेत सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










