10 साल से फरार मारपीट का आरोपित गिरफ्तार
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 01 Apr 2026 9:12 PM
चंद्रमंडीह पुलिस ने समकालीन छापेमारी अभियान के दौरान इन दिनों थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है.
चकाई. चंद्रमंडीह पुलिस ने समकालीन छापेमारी अभियान के दौरान इन दिनों थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है.इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस ने बुधवार को चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हरअंधी गांव से चंद्रमंडीह पुलिस ने 10 साल से फरार 3 आरोपित को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नंदकिशोर पासवान, सरजू पासवान, परमेश्वर पासवान पर कोर्ट से वारंट निर्गत हुआ था. थानाध्यक्ष ने कहा कि इसको लेकर थाना में कांड संख्या 81/ 16 दर्ज है. जिसमें तीनो आरोपी फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की. इस अभियान में अपर थानाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सिंह, अवर निरीक्षक नंदन राय, रितेश कुमार एवं जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










