अलग-अलग जगहों से 113 पेटी शराब के साथ चार गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

Published at :04 Mar 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों से 113 पेटी शराब के साथ चार गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

जिले की अलग-अलग जगहों से उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को 113 पेटी विदेशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जमुई. जिले की अलग-अलग जगहों से उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को 113 पेटी विदेशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही दो वाहनों को भी जब्त किया गया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि होली पर्व को नशा मुक्त बनाने को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत चकाई प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह गांव के समीप से एक टाटा मैजिक वाहन से 49 पेटी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. वहीं बामदाह मोड़ के समीप से एक टैंकर से 64 पेटी विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर बेगूसराय निवासी पप्पू कुमार व समस्तीपुर निवासी रोशन कुमार के अलावा बेगूसराय जिले के बछवारा निवासी छोटू कुमार व मोना कुमार है. उन्होंने बताया कि टैंकर व मैजिक वाहन से शराब झारखंड के गिरिडीह से बेगूसराय ले जायी जा रही थी. उन्होंने बताया गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन