जन सुराज के प्रखंड कमेटी का गठन, रामप्रवेश गुप्ता बने प्रखंड अध्यक्ष

Published at :24 Feb 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
जन सुराज के प्रखंड कमेटी का गठन, रामप्रवेश गुप्ता बने प्रखंड अध्यक्ष

जन सुराज पार्टी के प्रखंड कमेटी का गठन किया गया.

विज्ञापन

सोनो. जन सुराज पार्टी के प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मदेव यादव, महासचिव जमादार सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल कुमार व अनिल साह की उपस्थिति में तमाम पदाधिकारियों को चयनित किया गया. उपरोक्त पार्टी के वरीय लोगों ने प्रखंड के नव चयनित को माला पहनाकर व चादर देकर न सिर्फ स्वागत किया और बधाई दिया बल्कि उन्हें जिम्मेदारियों के निर्वहन की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी. अगहरा के रामप्रवेश गुप्ता को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. मो युनुस उर्फ गोलू मियां को प्रखंड संगठन महासचिव बनाया गया. चुरहेत के कामदेव सिंह और सुखासन के संजीत वर्णवाल को प्रवक्ता बनाया गया. सुधीर कुमार यादव युवा अध्यक्ष बने तो पंकज कुमार दास अभियान समिति के संयोजक बनाए गए. बृजनंदन सिंह किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बनाए गए. सुभाष सिंह, रिजुल खान, संजीव कुमार, मुबारक हसन, जमुना ठाकुर, अमित कुमार गुप्ता, ललन दास, अमलेश कुमार मरांडी, पूजा देवी व सरोज कुमार दूबे सहित दस लोगों को प्रखंड उपाध्यक्ष बनाया गया जिन्हें विभिन्न प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गयी. जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने सभी लोगों को बधाई दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन