मिट्टी, पानी व जंगल बचाने के लिए निकाली पदयात्रा

Published at :02 Mar 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
मिट्टी, पानी व जंगल बचाने के लिए निकाली पदयात्रा

समग्र सेवा के तत्वावधान में रविवार को मिट्टी, पानी और जंगल बचाओ पदयात्रा निकाली गयी. उक्त यात्रा लक्ष्मीपुर प्रखंड के धमन कुंडा गांव से शुरू होकर भीम बांध गांव तक पहुंची, जहां जनसभा की गयी.

विज्ञापन

जमुई. समग्र सेवा के तत्वावधान में रविवार को मिट्टी, पानी और जंगल बचाओ पदयात्रा निकाली गयी. उक्त यात्रा लक्ष्मीपुर प्रखंड के धमन कुंडा गांव से शुरू होकर भीम बांध गांव तक पहुंची, जहां जनसभा की गयी. इस दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया. यह यात्रा गुरमाहा और चोरमारा जैसे दुर्गम क्षेत्रों तक भी पहुंची. गुरमाहा और मुसहरी टांड से ग्रामीण भी पदयात्रा में शामिल हुए और भीम बांध पहुंचे. मौके कर पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए गंगटा पंचायत की मुखिया निर्मला देवी, मुखिया प्रतिनिधि नवल किशोर सिंह, प्रगान मरांडी, भुट्टो ठाकुर, भरत ठाकुर, नंदन कोड़ा, गुजरी देवी, मंगल कोड़ा, जालिम राय और चुकेश्वर हेंब्रम को अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में शामिल हुए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. झा ने समग्र सेवा के प्रयासों की सराहना की. संस्था के सचिव मेकश्वर रावत ने घोषणा की कि भीम बांध क्षेत्र के सभी गांवों को जलवायु सक्षम गांव बनाया जायेगा. इस पहल में गंगटा पंचायत की मुखिया ने सहयोग देने की स्वीकृति दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन