छप्परडीह-कोड़ाडीह में तनाव मामले में प्राथमिकी दर्ज, छह गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :21 Feb 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन

छप्परडीह-कोड़ाडीह में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और तनाव मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
विज्ञापन
बीते गुरुवार को बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुआ था तनाव
सोनो. बीते गुरुवार को सोनो थाना क्षेत्र के छप्परडीह-कोड़ाडीह में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और तनाव मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक पक्ष से कोड़ाडीह निवासी जियाउल अंसारी, वासिफ अंसारी और अफ़्फ़ान अंसारी वहीं दूसरे पक्ष से छप्परडीह निवासी गौतम कुमार व झाझा थाना क्षेत्र के चांय निवासी नीतीश कुमार व बिट्टू कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है. शुक्रवार को सोनो थाना में प्रेस वार्ता करते हुए झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि बीते 20 फरवरी की दोपहर उन्हें सूचना मिली कि छप्परडीह और कोड़ाडीह के दो समुदाय के बीच बच्चों के विवाद को लेकर तनाव हो गया है और दोनों तरफ से लोग इकट्ठा हो रहे है. वरीय पदाधिकारी को सूचना देकर दल बल के साथ छप्परडीह व कोड़ाडीह गांव पहुंचा जहां पचास साठ लोग जमा थे. सबों ने मिलकर ग्रामीणों को समझाते हुए स्थिति को सामान्य व शांतिपूर्ण किया. सामाजिक सौहाद्र बिगाड़ने व माहौल खराब करने को लेकर दोनों पक्षों से कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. दोनों पक्ष के लोगों के साथ थाना में बैठक कर शांति समिति बनाते हुए तनाव को खत्म किया गया जिसमें गणमान्य व जनप्रतिनिधियों ने भी अच्छी भूमिका निभाई.दोनों गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात, की जा रही है फ्लैग मार्च
एसडीपीओ ने बताया कि दोनों गांव में स्थिति सामान्य और शांत हो गया है फिर भी एहतियातन वहां सतर्कता बरतते हुए पुलिस बल की तैनाती की गयी है. वहां से हर घंटे अद्यतन स्थिति की जानकारी ली जा रही है. पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है. दोनों ही गांव में शांति का माहौल बना हुआ है. अफवाह फैलाने वालों, असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर पुलिस कड़ी नजर रखी जा रही है. माहौल खराब करने वाले किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










