दहेज के लिए प्रताड़ना, पति समेत ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 01 Apr 2026 9:49 PM
प्रखंड क्षेत्र के ताराकुरा गांव निवासी महिला तबस्सुम खातून ने अपने पति अजहरूद्दीन अंसारी समेत ससुराल पक्ष के द्वारा शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया.
झाझा. प्रखंड क्षेत्र के ताराकुरा गांव निवासी महिला तबस्सुम खातून ने अपने पति अजहरूद्दीन अंसारी समेत ससुराल पक्ष के द्वारा शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया. आवेदन में उन्होंने बताया कि चार वर्ष पूर्व मेरी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के दौरान मेरे पिताजी ने अपनी क्षमता के अनुसार नकद राशि सहित बाइक आदि अन्य सामान दिये थे. विवाह के करीब एक वर्ष तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष द्वारा मायके से बाइक लाने को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा. इसी क्रम में बीते कुछ दिन पूर्व मेरे साथ मारपीट कर घर से भगा दिया गया, जिसके बाद से मैं अपने मायके में रह रही है. इसके बाद 31 मार्च को मुझे सूचना मिली कि मेरे पति अजहरूद्दीन अंसारी दूसरी शादी करने की तैयारी में हैं. सूचना मिलने पर जब अपने मायके के लोगों के साथ ससुराल पहुंची, तो वहां शादी की तैयारियां चल रही थीं. हमलोगों को देखते ही ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोषियों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










