बिजली चोरी के आरोप में तीन पर प्राथमिकी
Updated at : 11 Sep 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर लगे होने के बावजूद एलटी लाइन से बायपास कनेक्शन कर बिजली की चोरी करने के आरोप में तीन उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज़ की गई
विज्ञापन
सोनो.
स्मार्ट मीटर लगे होने के बावजूद एलटी लाइन से बायपास कनेक्शन कर बिजली की चोरी करने के आरोप में तीन उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज़ की गई. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता प्रीतम राज और अधीक्षण अभियंता दिलीप कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को प्रखंड के दुबेडीह बाबुडीह व आसपास के इलाकों में छापेमारी में तीन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा. मामलों में सोनो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. जानकारी देते हुए जेई ने बताया कि दूबेडीह बाबुडीह की शकीला खातून, जमाल अंसारी व कसमीना खातून को स्मार्ट मीटर से मेन लाइन में अवैध टोका जोड़कर बिजली की चोरी करते पकड़ा गया, जिससे कंपनी को 30 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है. कार्रवाई के दौरान आरोपितों ने जांच दल को धमकाया और चेतावनी दी कि यदि उनके खिलाफ केस किया गया तो वे टीम को झूठे आरोपों में फंसा देंगे. जांच टीम ने चोरी में प्रयुक्त तार जब्त कर लिया. साथ ही पुराने बकाया के अलावे तीनों पर जुर्माना तय करते हुए सहित तीनों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कराया गया है. छापेमारी टीम में कनीय अभियंता प्रीतम राज व अधीक्षण अभियंता दिलीप कुमार चौधरी के अलावे मानव बल मिथिलेश कुमार, रामदेव कुमार, प्रमोद कुमार समेत कई कर्मी शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




