आपसी रंजिश में मारपीट, मां-बेटी घायल

Updated at : 01 Jun 2024 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी रंजिश में मारपीट, मां-बेटी घायल

पलसा बुजुर्ग गांव का मामला

विज्ञापन

अलीगंज. चंद्रदीप थाना क्षेत्र के पलसा बुजुर्ग गांव में पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में मां-बेटी घायल गयी. परिजनों ने इलाज के लिए घायल पलसा बुजुर्ग निवासी नंदन यादव की पत्नी सुशीला देवी, पुत्री नेहा कुमारी को सदर अस्पताल लाया. घायल नेहा ने बताया कि मुझे भाई नहीं है. इस कारण से गोतिया के रंजीत यादव मेरी जमीन को हड़पना चाहता है. उक्त लोग हमेशा हमदोनों मां-बेटी का प्रताड़ित करते रहता है. शनिवार को भी मामूली बात को लेकर रंजीत यादव, सरिता देवी सहित उसके घर के अन्य सदस्यों ने मारपीट कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही चंद्रदीप थाना की पुलिस घायल के परिजनों से पूछताछ की. थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने ज बताया कि पीड़िता के द्वारा आवेदन दिया गया है. पुलिस छानबीन कर रही है.

घरेलू विवाद में मारपीट, महिला घायल: जमुई.

नगर परिषद क्षेत्र के उझंडी मुहल्ले में घरेलू विवाद में हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गयी. परिजनों ने घायल महिला को सदर अस्पताल लाया. घायल महिला उझंडी मुहल्ला निवासी रामचंद्र ठाकुर की पत्नी क्रांति देवी ने बताया कि घरेलू बात को लेकर गोतनी के साथ वाद-विवाद हो रहा था. तभी गोतनी सविता देवी, उसकी पुत्री पूनम कुमारी, मुस्कान कुमारी, पुत्र मोनू कुमार ने मारपीट कर घायल कर दिया. चिकित्सक ने महिला की स्थिति खतरे से बाहर बतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन