जमीन विवाद में दो सगे भाइयों के बीच मारपीट, चार घायल
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 01 Apr 2026 9:50 PM
थाना क्षेत्र के केशवपुर पंचायत अंतर्गत दादपुर गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गयी.
झाझा. थाना क्षेत्र के केशवपुर पंचायत अंतर्गत दादपुर गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 112 को पुलिस टीम सभी घायलों को उठाकर इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों में एक पक्ष से वासुदेव यादव, उनकी पत्नी मंजू देवी और उनका नाती सौरभ कुमार शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से मुकेश कुमार यादव हैं. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है. दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










