पुलिस ने गुमशुदगी व अपहरण के मामलों का किया निष्पादन

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :14 Apr 2026 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने गुमशुदगी व अपहरण के मामलों का किया निष्पादन

पुलिस ने छह वर्ष पुराने गुमशुदगी के मामले और दो वर्ष पुराने एक नाबालिग लड़की को बहलाकर ले भागने के मामले का निष्पादन किया है.

विज्ञापन

सोनो. पुलिस ने छह वर्ष पुराने गुमशुदगी के मामले और दो वर्ष पुराने एक नाबालिग लड़की को बहलाकर ले भागने के मामले का निष्पादन किया है. दरअसल, उक्त दोनों मामले में लापता युवक व अपहृत लड़की को बरामद करते हुए न्यायालय में उपस्थित कराकर बयान दर्ज करवाया गया है. जानकारी देते हुए सोनो थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि केंदुआलेबार के राम चंद्र मंडल ने 26 अगस्त 2020 को थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र विकास कुमार की गुमशुदगी को लेकर मामला दर्ज कराया था. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया था कि कौआकोल थाना क्षेत्र के गुलरियातरी गांव स्थित अपने ससुराल गया विकास जब 12 जून 2020 को घर आया तब वह अपने ससुर चंद्र महतो और पत्नी नेहा से झगड़ा की बात बताते हुए दोबारा वहां नहीं जाने की बात कही. अगले दिन 13 जून की सुबह घर से बिना कुछ बताये निकला तो फिर उसका कहीं पता नहीं चला. उसका मोबाइल भी बंद था. उस वक्त पुलिस ने खोजबीन की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. छह वर्ष बाद विकास के घर में ही होने की खबर मिलते ही पुलिस ने उसे उसके घर से बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया. घर से बिना कहे निकले विकास कुछ समय दिल्ली में रहा फिर गुस्सा शांत होने पर घर लौट आया था. वर्तमान में वह अपनी पत्नी व परिवार सदस्यों के साथ घर पर ही रह रहा है. एक अन्य मामले में दो वर्ष पूर्व पिता द्वारा अपनी 16 वर्षीय पुत्री को दीपक नामक युवक द्वारा बहला कर अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी, लेकिन दो वर्ष बाद जब गुप्त सूचना पर पुलिस ने लड़की को बरामद किया तो मामला प्रेम प्रसंग में विवाह का निकला. लड़की उक्त लड़के से विवाह कर अपना घर बसा लिया है और उसे छह माह की एक पुत्री भी है. न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद लड़की को उसके ससुराल भेज दिया गया.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन