संविधान के कुशल शिल्पी थे बाबा साहेब : डीएम

भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को जिले में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनायी गयी.
जमुई . भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को जिले में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनायी गयी. कचहरी चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित मुख्य समारोह में जिला पदाधिकारी श्री नवीन व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ के सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया. जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने विश्व के श्रेष्ठ लोकतांत्रिक विचारों को समेटकर भारतीय संविधान का निर्माण किया, जो आज भी देश को एक सूत्र में बांधे हुए हैं. मौके पर डीएम ने प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार की घोषणा करते हुए अगले वर्ष कार्यक्रम को और भव्य रूप से आयोजित करने की बात कही. पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बाबा साहेब के समानता और एकता के संदेश को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज का वास्तविक विकास संभव है. उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और अधिकारों के लिए आंबेडकर के योगदान को भी याद किया. सामूहिक संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहेब के विचारों को सर्वव्यापी बताते हुए उन्हें व्यवहार में लाने पर जोर दिया. वही विभिन्न राजनीतिक दल द्वारा अपने-अपने कार्यालय में बाबा साहब का जयंती मनाया.
अलीगंज
. बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बामसेफ, भीम आर्मी व आंबेडकरवादी संगठनों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में बाजे-गाजे के साथ डॉ आंबेडकर के साथ-साथ गौतम बुद्ध, महात्मा ज्योतिबा फुले और एपीजे अब्दुल कलाम की झांकियां सजाई गयीं. शोभायात्रा अबगिला चौक से निकलकर नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग होते हुए विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए अलीगंज बाजार पहुंची, जहां जय भीम के नारों से माहौल गूंज उठा. इसके बाद गोखुलचक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष को याद किया. इस दौरान युवाओं से शिक्षा को अपनाने और संगठित रहने का आह्वान किया गया. मौके पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में आंबेडकरवादी लोग उपस्थित थे.गिद्धौर
. प्रखंड के गांधी आश्रम गंगरा स्थित अपराजिता आवासीय विद्यालय में मंगलवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय निदेशक आशीष कुमार सिन्हा द्वारा बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गयी. इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में उनकी भूमिका और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की जानकारी दी. विद्यालय सचिव गरिमा सिन्हा ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें शिक्षा, संघर्ष और समानता का संदेश देता है. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. इस मौके पर सृष्टि कुमारी, प्रीति कुमारी, सरीना खातून, सोहित कुमार, आकाश कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.चकाई
. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह चकाई में समारोह आयोजित कर मनायी गयी. इस दौरान चकाई आंबेडकर भवन में कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली बच्चों क़ो सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम से पूर्व आंबेडकर प्रतिमा मंच के समर्थकों द्वारा चकाई प्रखंड मुख्यालय से चकाई बाज़ार तक प्रभात फेरी एवं शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा के दौरान पूरा बाजार नीला झंडा से पट गया. तत्पश्चात प्रखंड मुख्यालय में आंबेडकर प्रतिमा पर बीडीओ मनीष आनंद , रजिस्टार नवलेश रजक, चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, प्रमुख उर्मिला देवी, जिप सदस्य सलोमी मुर्मू, राजीव रंजन पांडेय, महेंद्र सिंह, संतु यादव, रामेश्वर यादव, कन्हैया लाल गुप्ता, नुधन शर्मा, समाजजेवी अमित तिवारी, कांग्रेस दास, भुनेश्वर पासवान, अमीर दास, धर्मेंद्र रजक, पवन सिंह, कुलदीप दास, पोलूस हेब्रम, बालेश्वर दास, कृष्णा गुप्ता, राजीव पासवान, मनोज पोद्दार, कांग्रेस दास सहित अन्य लोगो ने माल्यार्पण किया. माल्यार्पण के बाद बुद्ध वंदना, त्रिशरन वंदना, पंचशील उद्घोष और भारत का संविधान पढ़कर सुनाया. दामोदर यादव द्वारा कई मिशन गीत पेश किया गया. आंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. मंच संचालन शालीग्राम पांडेय, नारायण दास, जयप्रकाश पासवान ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ मनीष आनंद ने किया.झाझा
. बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने अपने समय में थे. उनके विचार सामाजिक न्याय, समतामूलक समाज और संवैधानिक लोकतंत्र के लिए मार्गदर्शक हैं. उक्त बातें नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव ने मंगलवार को स्टेशन चौक स्थित आंबेडकर विचार मंच प्रांगण में जयंती समारोह के दौरान कही. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. अध्यक्षता मंच अध्यक्ष बनारसी दास ने की. इस मौके पर प्रो. रामावतार सिंह, धर्मदेव यादव, डॉ नीरज शाह, बीडीओ सुनील कुमार चांद सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे. इससे पूर्व शहर में प्रभात फेरी निकाली गयी. वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों व कार्यालयों में भी जयंती मनाकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गयी. इधर, बांका सांसद गिरधारी यादव ने बलियाडीह गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता जतायी.लक्ष्मीपुर.
अंबेडकर संघर्ष समिति लक्ष्मीपुर की ओर से मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समीप बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की 135 वी जयंती मनायी. मौके पर बीडीओ प्रेमप्रकाश, लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार, मोहनपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के अलावे कई गण्यमान लोग उपस्थित थे. वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला. समारोह को बीडीओ प्रेमप्रकाश, आंबेडकर संघर्ष समिति के अध्यक्ष रबिंद्र दास के अलावे कई वक्ताओं ने विचार रखे. इस मौके संघर्ष समिति के सचिव ललन दास, जिलापरिषद प्रतिनिधि रामोतार पासवान, उपप्रमुख जनार्धन यादव, पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव मंडल, मटिया मुखिया प्रतिनिधि गौतम कुमार, सुधीर दास, विकाश गौरव, मनोज मांझी, नीरज राजा, अरविंद कुमार, स्वामी विवेकानंद, आदि उपस्थित थे आयोजित समारोह में सकलदेव रसीला के द्वारा भीम गीत से कार्यक्रम में चार चाँद लगाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संघर्ष समिति के अध्यक्ष रबिंद्र दास ने किया जबकि मंच संचालन अमलेन्दु कुमार अनु के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का समापन ललन दास के द्वारा किया गया.सिमुलतला. डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर बांका सांसद गिरिधारी यादव ने टेलवा पंचायत के चरैया गांव स्थित आंबेडकर युवा मंच में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. इस दौरान उन्होंने नौकासार गांव में बाबा साहब के आदमकद प्रतिमा निर्माण का शिलान्यास भी किया. सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि जयंती मनाने के साथ उनके विचारों को जीवन में उतारना जरूरी है. इधर, एसएसबी 16वीं वाहिनी बी कंपनी सिमुलतला परिसर में भी बाबा साहेब के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और पौधारोपण किया गया. कार्यक्रम में श्रीकांत यादव, आलोक सिंह सहित अन्य लोगों ने भी बाबा साहेब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




