MP Board 12th Result 2026 OUT: एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 76.01% स्टूडेंट्स पास
Published by : Ravi Mallick Updated At : 15 Apr 2026 12:07 PM
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो MPBSE Logo (AI Generated)
MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 12वींं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 15 अप्रैल 2026 को जारी हो गया. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in अपनी मार्कशीट का लिंक एक्टिव हो गया है.
MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. ऑफिशियल वेबसाइट- mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर मार्कशीट चेक करने का लिंक एक्टिव हो गया है. एमपी बोर्ड 12वीं के छात्र रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर से मार्कशीट चेक कर सकते हैं.
MP Board Result 2026 Declared: सीएम मोहन यादव ने की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में आयोजित हाईस्कूल-हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषणा कार्यक्रमhttps://t.co/4DG99vCnjR
— School Education Department, MP (@schooledump) April 15, 2026
MP Board 12th Result 2026 OUT: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी हुआ रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट की घोषणा की है. ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया गया है.
MP Board 10th 12th Result 2026 जारी हुआ रिजल्ट का लिंक

MP Board 12th Result 2026 रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी
शिक्षा से रोशन भविष्य
— School Education Department, MP (@schooledump) April 15, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में
आयोजित हाई स्कूल-हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषणा कार्यक्रम
🗓️ 15 अप्रैल 2026 ⌚ प्रातः 11 बजे
🏢 समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास, भोपाल @DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh #Examwarrior #MPBoard pic.twitter.com/qqZ3gB1DO2
एक घंटे में जारी होगा MP Board 12वीं का रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. वेबसाइट पर मार्कशीट चेक करने का लिंक कुछ ही समय में एक्टिव कर दिया जाएगा. MPBSE 12th का रिजल्ट mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं.
थोड़ी देर में आएगा MP Board 10वीं का रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया गया है. आज यानी 15 अप्रैल 2026 को 11 बजे जारी होगा. थोड़ी देर में रिजल्ट जारी होने वाला है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर मार्कशीट चेक कर सकेंगे.
MP Board 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से इंटर के तीनों स्ट्रीम कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स का रिजल्ट एक साथ जारी होगा. एमपी बोर्ड रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर सकता है.
MP Board 12th Result DigiLocker पर कैसे करें चेक?
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से 12वीं का बोर्ड रिजल्ट DigiLocker पर भी जारी होगा. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट- digilocker.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. छात्र नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
MP Board 12th Result 2026 on DigiLocker Registration Here
MPBSE 12th Result Websites: इन वेबसाइट्स पर मिलेगी मार्कशीट
- mpbse.mponline.gov.in
- mpresults.nic.in
- digilocker.gov.in
- mpbse.nic.in
MP Board 12वीं का रिजल्ट आज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को घोषित करेंगे एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम
— School Education Department, MP (@schooledump) April 14, 2026
सुबह 11 बजे जारी होगा रिजल्ट, माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर पर विद्यार्थी देख सकेंगे परिणाम
RM : https://t.co/F6UQxwAF1u@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/R66qiLCRty
MP Board 12th Result 2026 ऐसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं.
- वेबसाइट के होम पेज पर MAIN EXAM RESULT 2026 पर क्लिक करें.
- इसके बाद Check Result के ऑप्शन पर जाएं.
- अगले पेज पर रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा.
- लॉगिन करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा.
- रिजल्ट चेक करने के बाद डाउनलोड करके रख लें.
कहां-कहां मिलेगा रिजल्ट?
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइटों mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in के अलावा DigiLocker पर भी चेक कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र एमपीबीएसई मोबाइल ऐप ( MPBSE MOBILE App ) और एमपी मोबाइल ऐप ( MP Mobile App ) पर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: MP बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, देखें पिछले 5 सालों का पास प्रतिशत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










