अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करने के दौरान पुलिस पर हमला, दो जवान घायल

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :14 Apr 2026 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करने के दौरान पुलिस पर हमला, दो जवान घायल

अवैध बालू खनन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान मंगलवार को पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को खदेड़ कर जब्त कर लिया.

विज्ञापन

सिकंदरा. अवैध बालू खनन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान मंगलवार को पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को खदेड़ कर जब्त कर लिया. जब्त ट्रैक्टर को सिकंदरा थाना लाने के दौरान बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस दौरान हुए पथराव में दो जवान घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को लगातार अवैध बालू ढुलाई की शिकायतें मिल रही थीं. इसी क्रम में पुलिस गश्ती दल की नजर महादेव सिमरिया के समीप एक संदिग्ध बालू लदे ट्रैक्टर पर पड़ी. पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने लगा. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा शुरू किया. बताया जाता है कि भागने के दौरान चालक ने ट्रैक्टर का हाइड्रोलिक उठाकर सड़क पर बालू गिरा दिया, ताकि पुलिस वाहन को रोका जा सके. इसके बावजूद पुलिस टीम ने पीछा जारी रखा और अंततः जमुई थाना क्षेत्र अंतर्गत हरला गांव के समीप ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया. हालांकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस जब जब्त ट्रैक्टर को थाने ला रही थी, तभी अचानक कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया. हमले में सिपाही आलोक कुमार के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि होमगार्ड जवान दिनेश सिंह के हाथ में चोट लग गयी. दोनों घायलों को तुरंत सिकंदरा में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, जमुई भेजा गया. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर जब्ती के दौरान बालू माफियाओं द्वारा पुलिस टीम पर हमला किया गया, जिसमें दो जवान घायल हुए हैं. मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन