ePaper

मधुमक्खियों के हमले से वृद्धा की मौत, दो महिलाएं गंभीर

Updated at : 04 Sep 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले से वृद्धा की मौत, दो महिलाएं गंभीर

थाना क्षेत्र के ढोढरी गांव में बीते बुधवार की शाम मधुमक्खियों के हमले से एक वृद्धा की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं.

विज्ञापन

सिमुलतला . थाना क्षेत्र के ढोढरी गांव में बीते बुधवार की शाम मधुमक्खियों के हमले से एक वृद्धा की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. जानकारी के अनुसार, तीनों महिला बकरी चरा रही थी, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने महिलाओं पर हमला कर दिया. इस हमले में स्व पोखन यादव की 60 वर्षीय पत्नी चन्द्रबतिया देवी बुरी तरह जख्मी हो गयीं. परिजन उन्हें इलाज के लिए देवघर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. शव को देर रात 8:50 बजे गांव लाया गया, जहां कोहराम मच गया. घटना में 50 वर्षीय बसंती देवी, पति नंदकिशोर यादव, 45 वर्षीय सुशीला देवी, पति रघुनाथ यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं. सुशीला देवी का इलाज स्थानीय क्लिनिक में चल रहा है, वहीं बसंती देवी की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. उन्हें देवघर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. गौरतलब है कि सिमुलतला क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले की यह लगातार दूसरी बड़ी घटना है. लगभग पंद्रह दिन पहले लीलावरण गांव में मधुमक्खियों के हमले में शंकर यादव की जान चली गयी थी. महज दो सप्ताह के भीतर दो लोगों की मौत ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. लोगों ने प्रशासन से इसे लेकर ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से लोगों की जान बच सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन