बच्चों की थाली से अंडा-फल गायब, अभिभावकों ने जताया आक्रोश

प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय बानाडीह में शुक्रवार को मीनू के अनुरूप बच्चों को भोजन नहीं परोसे जाने को लेकर अभिभावकों ने वरीय अधिकारियों से शिकायत की.
गिद्धौर . प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय बानाडीह में शुक्रवार को मीनू के अनुरूप बच्चों को भोजन नहीं परोसे जाने को लेकर अभिभावकों ने वरीय अधिकारियों से शिकायत की. लोगों ने बताया कि इस विद्यालय में छात्रों को मीनू के अनुसार भोजन नहीं मिल रहा है. फल और अंडा बीते कई दिनों से बच्चों की थाली से गायब हैं. जबकि विभागीय निर्देश के अनुसार शुक्रवार को चावल, आलू, चना, सब्जी और अंडा परोसा जाना है, लेकिन बच्चों को सिर्फ चावल और सब्जी दिया गया. विद्यालय के छात्रों में आर्यन कुमार, मोनु कुमार और शांतनु कुमार ने बताया कि हमें कभी भी मीनू के अनुसार भोजन नहीं मिलता है. इस संबंध में शिक्षिका डोली रानी ने बताया कि ने कुछ भी जबाब देने से परहेज की. ग्रामीणों ने कहा कि सरकार जहां बच्चों को डिजिटल तकनीक से लैस शिक्षा प्रणाली देने की बात कर रही है, वहीं इस विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. बच्चों को न तो पोषणयुक्त भोजन मिल रहा है और न ही बैठने के लिए उचित व्यवस्था. इस संबंध में जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निलेश कुमार से पूछे जाने पर कहा कि मामला संज्ञान में आया है. इसकी जांच कर समुचित कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




