भावभीनी माहौल में डॉ. विभूति नाथ झा को दी गई विदाई

भावभीनी माहौल में डॉ. विभूति नाथ झा को दी गई विदाई
गिद्धौर प्रखंड के श्री रावणेश्वर सिंह संस्कृत महाविद्यालय में गुरुवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर प्रभारी प्राचार्य सह ज्योतिषाचार्य डॉ विभूति नाथ झा को सेवानिवृत्ति उपरांत महाविद्यालय परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई. समारोह का माहौल भावुकता से भरा रहा, जहां उपस्थित कर्मियों ने उनके योगदान को याद करते हुए सम्मान प्रकट किया. पुस्तकालय सहायक प्रमोद कुमार, सेवानिवृत्त कर्मी मनोहर रावत तथा परिचारी राधेश्याम झा ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ झा ने अपने कार्यकाल के दौरान महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. महाविद्यालय के सचिव कुमार त्रिपुरारी सिंह ने दूरभाष के माध्यम से डॉ झा से वार्ता कर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की. डॉ. झा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. समारोह के दौरान महाविद्यालय कर्मियों द्वारा उन्हें माला पहनाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर कई बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










