जदयू जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में दर्जनों युवाओं ने थामा जदयू का दामन

Published at :16 Feb 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में दर्जनों युवाओं ने थामा जदयू का दामन

जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो की अध्यक्षता में रविवार को सैकड़ों युवाओं ने पार्टी का दामन थामा.

विज्ञापन

जमुई. जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो की अध्यक्षता में रविवार को सैकड़ों युवाओं ने पार्टी का दामन थामा. युवा जिलाध्यक्ष सोनू रावत के नेतृत्व में इन युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं का स्वागत करते हुए उन्हें संबोधित किया. सदस्यता ग्रहण करने वालों में धनंजय ठाकुर, रघुवीर पासवान, शेखर कुमार के साथ-साथ दर्जनों अन्य युवा शामिल थे. इन युवाओं ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासकार्यों से प्रभावित होकर जदयू में शामिल हुए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वे जमुई जिले में जदयू संगठन को मजबूत करने के लिए हर पंचायत और प्रखंड में काम करेंगे. जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी 2005 के पहले के जंगलराज को नहीं जानती, जब बिहार में अराजकता का माहौल था. लेकिन जब से जदयू की सरकार आई है, तब से बिहार में सुशासन और विकास की गंगा बह रही है. इस अवसर पर पार्टी के कई प्रमुख नेता भी मौजूद थे, जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, सिकंदरा विधानसभा प्रभारी विनोद पासवान, जिला उपाध्यक्ष और प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, महिला जिलाध्यक्ष स्नेहलता, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोनू रावत, जमुई नगर अध्यक्ष पवन साह, खैरा प्रखंड अध्यक्ष रामानंद सिंह, युवा जदयू जिला महासचिव रौशन शर्मा, युवा जदयू जिला उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, उपेंद्र गुप्ता, पंकज कुमार, अरविंद कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन