Jamui News : पटना, मुंगेर, आरा व अन्य स्थानों से आपराधिक मामले में दर्जनभर गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
अलग-अलग मामलों में खैरा पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
खैरा.
पुलिस ने पटना, आरा, मुंगेर जिला सहित अन्य स्थानों से आपराधिक मामले में संलिप्त एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी देते प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह खैरा थानाध्यक्ष दुर्गेश दीपक ने बताया कि छानबीन के क्रम में पुलिस को इनके बार में जानकारी मिली और कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि प्रकाश कुमार पिता सुखदेव रविदास को मुंगेर जिले के तारापुर से, मो तसलीम पिता मो कमरूद्दीन को सदर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर से गिरफ्तार किया गया है. इनके खिलाफ खैरा थाना कांड संख्या 257/24 में प्राथमिकी दर्ज है. जबकि खैरा थाना कांड संख्या 256/24 में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी नामजद अभियुक्त सुधीर राम, पिता जगदेव राम तथा रितेश कुमार, पिता सुधीर राम को पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय से गिरफ्तार किया है. इसी मामले में पुलिस ने आरा जिला के धोबहा थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर से प्रेम कुमार, पिता इंद्रजीत यादव तथा अशोक कुमार पिता राम अयोध्या यादव को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस अन्य मामलों में भी कार्रवाई करते हुए जोगी चौधरी पिता स्वर्गीय दासो चौधरी तथा संजय चौधरी पिता स्व दासो चौधरी को खैरा थाना क्षेत्र के कश्मीर गांव से गिरफ्तार किया है. जबकि वारंटी मनोज यादव, उपेंद्र यादव को बल्लोपुर गांव से गिरफ्तार किया है. थाना क्षेत्र के ही अमारी गांव से लोकनाथ तांती पिता जागो तांती, प्यारे तांती, पिता जागो तांती को गिरफ्तार किया है. सभी गिरफ्तारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










