एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर की गयी चर्चा
Updated at : 11 Sep 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन

आगामी 13 सितंबर को बटिया में निर्धारित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक की गई
विज्ञापन
चंद्रमंडीह.
आगामी 13 सितंबर को बटिया में निर्धारित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक की गई. बैठक में बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सह स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह शामिल होकर एनडीए के विभिन्न घटक के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया. एनडीए के विभिन्न घटक दलों के लोगों ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर अपने अपने विचारों को साझा किया. मंत्री श्री सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से चकाई के विकास की बात का आश्वासन लेकर बिना शर्त समर्थन दिया. इसका ही परिणाम था कि उन्होंने तत्काल चकाई विधानसभा में तीन दर्जन पुल के निर्माण की स्वीकृति दी. कुल मिलाकर लगभग 50 उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कराया गया है. दो की स्वीकृति मिल गई है. वहीं इस दौरान लगभग साढ़े तीन सौ सड़कों का निर्माण कराया गया है. साथ ही बड़ी संख्या में आहार का निर्माण कराया गया है. इससे किसानों को सीधे तौर पर लाभ हो रहा है. ये सभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारण ही सफल हो पाया. उन्होंने कहा कि आपलोगों के आपार प्यार का ही परिमाण है कि मैं यहां तक पहुंच पाया. इस ऋण को मैं कभी चुका नहीं सकता हूं. ऐसे में आप सभी के मान सम्मान के लिए अपना जान भी न्यौछावर करना पड़ा तो आपका यह बेटा पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार के बनने से पूर्व बिहार में शाम में लोग घरों में दुबक जाते थे. नक्सलवाद चरम सीमा पर था. बिजली लोगों के लिए एक सपना था. लेकिन नीतीश कुमार के सफल नेतृत्व में बिहार का सर्वांगीण विकास हुआ है. वहीं उन्होंने कहा कि बटिया में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में कई बड़े नेता शिरकत करेंगे. ऐसे में चकाई से अधिक से अधिक संख्या में एनडीए के समर्थक वहां पहुंचकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दें. मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन पांडेय, रंजीत राय, अमित तिवारी, महेंद्र सिंह, दिलीप उपाध्याय, भुवनेश्वर पासवान, अजय सिंह, कन्हैया लाल गुप्ता, शंतु यादव, नूनधन शर्मा, शालिग्राम पांडेय, धर्मवीर आनंद, कांग्रेस दास, प्रहलाद रावत, मिथिलेश राय, राजेश सिंह, रोहित राय, अनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.चंद्रमंडीह. आगामी 13 सितंबर को बटिया में निर्धारित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक की गई. बैठक में बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सह स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह शामिल होकर एनडीए के विभिन्न घटक के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया. एनडीए के विभिन्न घटक दलों के लोगों ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर अपने अपने विचारों को साझा किया. मंत्री श्री सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से चकाई के विकास की बात का आश्वासन लेकर बिना शर्त समर्थन दिया. इसका ही परिणाम था कि उन्होंने तत्काल चकाई विधानसभा में तीन दर्जन पुल के निर्माण की स्वीकृति दी. कुल मिलाकर लगभग 50 उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कराया गया है. दो की स्वीकृति मिल गई है. वहीं इस दौरान लगभग साढ़े तीन सौ सड़कों का निर्माण कराया गया है. साथ ही बड़ी संख्या में आहार का निर्माण कराया गया है. इससे किसानों को सीधे तौर पर लाभ हो रहा है. ये सभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारण ही सफल हो पाया. उन्होंने कहा कि आपलोगों के आपार प्यार का ही परिमाण है कि मैं यहां तक पहुंच पाया. इस ऋण को मैं कभी चुका नहीं सकता हूं. ऐसे में आप सभी के मान सम्मान के लिए अपना जान भी न्यौछावर करना पड़ा तो आपका यह बेटा पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार के बनने से पूर्व बिहार में शाम में लोग घरों में दुबक जाते थे. नक्सलवाद चरम सीमा पर था. बिजली लोगों के लिए एक सपना था. लेकिन नीतीश कुमार के सफल नेतृत्व में बिहार का सर्वांगीण विकास हुआ है. वहीं उन्होंने कहा कि बटिया में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में कई बड़े नेता शिरकत करेंगे. ऐसे में चकाई से अधिक से अधिक संख्या में एनडीए के समर्थक वहां पहुंचकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दें. मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन पांडेय, रंजीत राय, अमित तिवारी, महेंद्र सिंह, दिलीप उपाध्याय, भुवनेश्वर पासवान, अजय सिंह, कन्हैया लाल गुप्ता, शंतु यादव, नूनधन शर्मा, शालिग्राम पांडेय, धर्मवीर आनंद, कांग्रेस दास, प्रहलाद रावत, मिथिलेश राय, राजेश सिंह, रोहित राय, अनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




