भूमि विवाद में दिव्यांग भाई को पीटकर किया घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Oct 2024 10:12 PM
नप क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ला का मामला
जमुई. नप क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ला में सोमवार की देर रात भूमि विवाद में भाई ने दिव्यांग भाई को पीट कर घायल कर दिया. परिजनों ने घटना की जानकारी 112 नंबर की पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने घायल दिव्यांग को सदर अस्पताल लाया. घायल कल्याणपुर मोहल्ला निवासी चंदन पंडित ने बताया कि मैं ट्यूशन पढ़कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता हूं. भाई के साथ भूमि विवाद चल रहा है. इसे लेकर भाई अक्सर गाली-गलौज करता है. सोमवार की देर रात जब मैं घर लौटा तो देखा मेरा बिजली का मीटर भाई अपने घर में लगा लिया, जिसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पीटकर घायल कर दिया. घायल ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
जमीन विवाद में भाई ने लाठी से हमला कर किया घायल
अलीगंज. चंद्रदीप थाना क्षेत्र के नोनी गांव में मंगलवार सुबह जमीन विवाद में दो सहोदर भाइयों के बीच मारपीट हो गयी. घटना में एक भाई फुल्टन कुमार घायल हो गया, जिसे परिजनों ने अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया. घायल फुल्टन कुमार ने बताया कि जमीन व घर बंटवारा को लेकर भाई चमचम कुमार ने लाठी से हमला कर घायल कर दिया. उन्होंने यह जानकारी चंद्रदीप थाना पुलिस को भी दी है. शिकायत मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए चमचम कुमार को गिरफ्त में लेकर थाना लायी. थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने बताया कि नोनी गांव में भाई-भाई के बीच मारपीट की सूचना मिली. पुलिस मामले में मारपीट करने वाले चमचम कुमार को थाने लाकर पूछताछ कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










