ePaper

मां दुर्गा व भगवान शिव की महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

Updated at : 23 Sep 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
मां दुर्गा व भगवान शिव की महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

नवरात्र के पहले दिन प्रखंड क्षेत्र के अति प्रसिद्ध तथा ऐतिहासिक खैरा दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खैरा . नवरात्र के पहले दिन प्रखंड क्षेत्र के अति प्रसिद्ध तथा ऐतिहासिक खैरा दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया. वाराणसी से आये पंडितों व पुरोहितों ने महाआरती की. इस दौरान मां दुर्गा के मंत्र व शिव तांडव स्तोत्र के साथ माता दुर्गा तथा भगवान भोलेनाथ की आरती उतारी गयी. जबकि श्याम भजनों के साथ भगवान विष्णु और अन्य सभी देवताओं का भी आह्वान कर उनकी आरती उतारी गयी. मां दुर्गा पूजा शांति समिति की ओर से आयोजित भव्य महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने इस महाआरती का उद्घाटन किया. इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों के बीच अपनी परंपराओं का भान होता है. उन्होंने कहा कि यहां की मां दुर्गा की प्रसिद्धि दूर-दूर तक ख्यात है, और यहां आने वाले सभी भक्तों को माता का आशीर्वाद मिलता है. इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक यहां लगातार कई सारे कार्यक्रम आयोजन किये जायेंगे. इस साल भजन गायक कलाकार इंदु सोनाली, शिवेश मिश्रा, स्नेहा सरगम, हजारी पांडेय सहित कई नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. इसके साथ ही महाष्टमी से लेकर विजयादशमी तक लगने वाले भव्य मेले की भी तैयारियां की जा रही हैं. मौके पर खैरा पंचायत की मुखिया चंचला देवी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन