करेंट से व्यक्ति की हुई मौत, परिजन में कोहराम

Updated:
विज्ञापन
करेंट से व्यक्ति की हुई मौत, परिजन में कोहराम

जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत तिलकपुर गांव के बहियार में गुरुवार को टूट कर गिरे हाई टेंशन बिजली तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

जमुई. जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत तिलकपुर गांव के बहियार में गुरुवार को टूट कर गिरे हाई टेंशन बिजली तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान तिलकपुर गांव निवासी मुकेश यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मुकेश यादव खेत की ओर जा रहे थे, इसी दौरान तिलकपुर के बहियार में गिरे हाई टेंशन तार के वह संपर्क में आ गया. इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया. मुकेश यादव की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन