जलजोगा घाट से किशोरी का शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jul 2024 9:41 PM
पैरों में बंधी थी लोहे की जंजीर
खैरा. थाना क्षेत्र के जलजोगा नदी घाट से मंगलवार की संध्या 17 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया गया. ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भिजवा दिया. जानकारी के अनुसार जलजोगा घाट पर मंगलवार शाम एक किशोरी का शव पानी में देखा. स्थानीय ग्रामीण ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. मृतक किशोरी के पैर में लोहे की जंजीर बंधी हुई है. नदी में शव की सूचना पर भीड़ उमड़ पड़ी. हालांकि समाचार संप्रेषण तक किशोरी के शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. इस बाबत प्रशिक्षु डीएसपी सह खैरा थानाध्यक्ष दुर्गेश दीपक ने बताया कि कि जलजोगा नदी घाट पर एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली है. हमने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. छानबीन कर रहे हैं. इधर शव बरामदगी के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. इसे लेकर हत्या की भी आशंका व्यक्त की जा रही है.
रेल पुलिस ने अज्ञात महिला का शव किया बरामद
झाझा. राजकीय रेल पुलिस ने क्षत-विक्षत अवस्था में एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया है. थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली झाझा-जसीडीह मुख्य रेल खंड के राजला हॉल्ट सती घाट के समीप पोल संख्या 365/ 10-9 में अपलाइन के पास पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है. इसके बाद शव को जब्त कर अंत्य परीक्षण के लिए जमुई भिजवा दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव के पास से कोई भी कागजात बरामद नहीं हो पाया है. आसपास के लोगों की मदद से भी शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया, पर पहचान नहीं हो पायी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










