जॉब कार्ड बनाने के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रतिनियुक्त
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :24 Feb 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभुकों का जॉब कार्ड मंगलवार से मिशन मोड में किसान भवन चकाई में बनाया जाएगा.
विज्ञापन
आवास योजना का लाभ लेने के लिए अनिवार्य है जॉब कार्ड
चंद्रमंडीह. प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभुकों का जॉब कार्ड मंगलवार से मिशन मोड में किसान भवन चकाई में बनाया जाएगा. इसके लिए पंचायतवार डाटा इंट्री ऑपरेटर को प्रतिनियुक्त किया गया है. जानकारी देते हुए बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए सभी पंचायतों में डोर टू डोर सर्वे का कार्य किया जा रहा है. सर्वे के क्रम में देखा जा रहा है कि कई परिवारों के पास मनरेगा जॉब कार्ड उपलब्ध नहीं है. जबकि आवास योजना का लाभ लेने के लिए लाभुक के पास जॉब कार्ड होना अनिवार्य है. ऐसे में सभी पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जॉब कार्ड का निर्माण कराया जा रहा है. जॉब कार्ड निर्गत करने हेतु 25 फरवरी से कार्य की समाप्ति तक के लिए किसान भवन में डाटा इंट्री ऑपरेटर को प्रतिनियुक्त किया गया है. इसके तहत कियाजोरी पंचायत के लिए डाटा इंट्री ऑपरेटर राजेश कुमार, गजही पंचायत के लिए मिथिलेश यादव, नवाडीह सिल्फरी पंचायत के लिए भोपाल कुमार, ठाढी पंचायत के लिए कुमार शानू विश्वकर्मा, परांची पंचायत के लिए मनीष कुमार चौधरी, बरमोरिया पंचायत के लिए विवेक कुमार, घुटवे पंचायत के लिए सौरव कुमार, चकाई पंचायत के लिए असीमा रहमति, पोझा पंचायत के लिए शारदा कुमारी, पेटार पहाड़ी पंचायत के लिए स्मृति कुमारी, बोंगी, बामदह एवं सरौन पंचायत के लिए संजय कुमार शर्मा, कल्याणपुर, डढवा एवं फ़रियताडीह पंचायत के लिए अंकित कुमार शर्मा, चौफला, दिलमपुर, चंद्रमंडीह, माधोपुर एवं नौवाडीह पंचायत के लिए भानु प्रताप सिंह तथा रामचंद्रीह एवं रामसिंहडीह पंचायत के लिए राहुल कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है. बीडीओ ने बताया कि प्रतिनियुक्त कर्मी किसान भवन में 10 बजे पूर्वाह्न से 5 बजे अपराह्न तक जॉब कार्ड बनाने का काम करेंगे. जबकि कार्यपालक सहायक राजीव कुमार सिंहा प्रत्येक दिन पांच बजे अपराह्न को सभी पंचायत का रिपोर्ट संग्रहित कर अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में जमा करेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










