कार के धक्के से साइकिल सवार की मौत, परिजनों में कोहराम

Published at :21 Feb 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
कार के धक्के से साइकिल सवार की मौत, परिजनों में कोहराम

सोनदीपी चट्टी खिलार मुख्य मार्ग पर बम काली स्थान के समीप शुक्रवार सुबह कार के धक्के से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. सोनदीपी चट्टी खिलार मुख्य मार्ग पर बम काली स्थान के समीप शुक्रवार सुबह कार के धक्के से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति खिलार पंचायत के सुंदरताड़ गांव का रहने वाला स्व राधे साह का 50 वर्षीय पुत्र अनिल साह बताया गया है. हादसे के बाद कार को लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दिग्घी बरमानिया गांव से पास पकड़ लिया और उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, लेकिन पुलिस के समझाने पर यातायात बहाल कर दिया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया. बताया जाता है कि अनिल पावना स्थित सीएसपी से पैसा निकाल कर घर लौट रहा था. इसी दौरान बम काली के पास पीछे आ रहे एक काले रंग की कार ने जोरदार धक्का मार दिया. कार पर सवार दो छात्र व एक छात्रा मैट्रिक परीक्षा देने भागलपुर से कटौना जा रहे थे. गांगटा जंगल जाम होने की वजह से ये लोग संग्रामपुर बेलहर के रास्ते सोनदीपी की ओर आ रहे थे. इसी दौरान बम काली स्थान के समीप कार चालक ने अपना संतुलन खो दिया और साइकिल सवार को जोरदार टक्टर मार दी. इधर, मृतक के परिजन का हाल रो रो कर बेहाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन