ePaper

झपकी आने पर पेड़ से टकरायी बाइक, दंपती घायल

Updated at : 24 Apr 2024 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
झपकी आने पर पेड़ से टकरायी बाइक, दंपती घायल

सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर बटौआ मुसहरी मोड़ के समीप हुई घटना

विज्ञापन

जमुई. सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर बटौआ मुसहरी मोड़ के समीप बुधवार की दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपती को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक, सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिझौड़ी गांव निवासी भरत महतो का 26 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार अपनी 22 वर्षीय पत्नी टिंकी देवी के साथ पत्नी के ननिहाल अफरडीह गांव से वापस अपने गांव सिझौड़ी लौट रहा था. इसी दौरान सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर बटौआ मुसहरी मोड़ के समीप बाइक चालक धर्मेंद्र कुमार को अचानक झपकी आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वहां से धर्मेंद्र कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन