केकेएम कॉलेज में होगी मतों की गिनती

काउंटिंग एरिया में लागू रहेगी निषेधाज्ञा
जमुई. लोकसभा निर्वाचन के तहत हुए मतदान के बाद चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राकेश कुमार ने संवाद कक्ष में सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की. डीएम ने बताया कि बताया कि आगामी चार जून को मतगणना होनी है. शहर के केकेएम कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ किया जायेगा. मतगणना को लेकर सभी छह विधानसभा वार मतगणना कक्ष बनाया गया है. सहायक निर्वाची पदाधिकारी के लिए एक और मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायकों के लिए प्रत्येक मतगणना कक्ष में अलग-अलग 14 टेबल की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट पेपर की गणना अलग से की जायेगी. उन्होंने बताया कि मतगणना के दिन विधि-व्यवस्था और ट्रैफिक प्लान बनाया गया है. इस दौरान काउंटिंग एरिया में धारा 144 लगायी गयी है. मौके पर एडीएम सुभाषचंद्र मंडल, डीडीसी सुमित कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रामदुलार राम, सिविल सर्जन डॉ कुमार महेंद्र प्रताप, डीपीआरओ बिनोद कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मो नजरूल हक सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




