रसोई गैस की किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 02 Apr 2026 9:21 PM
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की किल्लत एवं पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया.
लक्ष्मीपुर. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की किल्लत एवं पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश जताया. प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास ने किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है. सरकार आत्मनिर्भर भारत की बात करती है, लेकिन देश में आवश्यक वस्तुओं की किल्लत आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता आर्थिक संकट से जूझ रही है, जबकि सरकार को लोगों की समस्याओं की कोई चिंता नहीं है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. इस मौके पर उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव दास, सहदेव दास, विनोद साह, पंकज सिंह, जिला कमेटी से नीरज राजा, राजेश दास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनहित में जल्द राहत देने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










