महंगाई व गैस किल्लत के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 02 Apr 2026 9:28 PM
बढ़ती महंगाई, घरेलू गैस की किल्लत के विरोध में चकाई प्रखंड कांग्रेस इकाई ने गुरुवार को प्रदर्शन किया.
चकाई. बढ़ती महंगाई, घरेलू गैस की किल्लत के विरोध में चकाई प्रखंड कांग्रेस इकाई ने गुरुवार को प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. प्रखंड अध्यक्ष मनोज उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में पुतला लेकर निकले और पूरे चकाई बाजार का भ्रमण करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. वहां प्रदर्शन के बाद जुलूस चकाई मोड़ पहुंचकर समाप्त हुआ, जहां पीएम का पुतला दहन किया गया. कांग्रेस नेता रामेश्वर यादव ने महंगाई चरम पर है, जिससे आम जनता त्रस्त है. उन्होंने सरकार से अविलंब ठोस कदम उठाने की मांग की. पुतला दहन के बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम पांच सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष आनंद को सौंपा. मौके पर श्यामदेव सिंह, विनय चौधरी, रविंद्र बाजपेई, दीनदयाल चौधरी, संजय मिश्रा, ताहिर हुसैन, बैजनाथ यादव, जुम्मन अंसारी, लालमोहन यादव, भोला सोरेन, बसंती देवी, मंजू देवी, पूनम कुमारी, बेबी देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










