स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत कटौना पंचायत में करायी गयी साफ-सफाई

लोहिया स्वच्छ अभियान और स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 के अंतर्गत कटौना पंचायत को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शनिवार को पंचायत के मुखिया कपिलदेव प्रसाद ने स्वच्छता कर्मियों के साथ मिलकर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सफाई जागरूकता अभियान चलाया.
बरहट. लोहिया स्वच्छ अभियान और स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 के अंतर्गत कटौना पंचायत को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शनिवार को पंचायत के मुखिया कपिलदेव प्रसाद ने स्वच्छता कर्मियों के साथ मिलकर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सफाई जागरूकता अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान, पंचायत के विभिन्न हिस्सों में घरों और गलियों में फैल रहे कूड़े-कचरे की सफाई की गयी और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया ताकि संक्रमण और गंदगी से बचाव किया जा सके. मौके पर मुखिया कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि सरकार ने लोहिया स्वच्छ अभियान और स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को शहरों के समान स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कई प्रयास किए हैं. इसके तहत प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता कर्मी नियुक्त किए गए हैं. मुखिया ने इस अवसर पर लोगों से अपील की कि वे कचरा सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने के बजाय दिये गये डस्टबिन में डालें. उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी पहल नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है. इस अभियान में पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक ओंकार कुमार और अन्य स्वच्छता कर्मी भी शामिल थे. जिन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










