सिविल सर्जन ने रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Aug 2024 9:11 PM
बीते दिनों पैरगाहा पंचायत के सरिया गांव में फैले डायरिया का जायजा लेने के लिए बुधवार को सिविल सर्जन डॉ कुमार महेंद्र प्रताप ने सरिया गांव में इलाजरत मरीजों का जायजा लिया व रेफरल अस्पताल जाकर उसका निरीक्षण किया.
झाझा. बीते दिनों पैरगाहा पंचायत के सरिया गांव में फैले डायरिया का जायजा लेने के लिए बुधवार को सिविल सर्जन डॉ कुमार महेंद्र प्रताप ने सरिया गांव में इलाजरत मरीजों का जायजा लिया व रेफरल अस्पताल जाकर उसका निरीक्षण किया. सरिया गांव में इलाजरत सभी मरीजों से उन्होंने पूछताछ किया व चल रहे इलाज का विस्तृत जानकारी चिकित्सा प्रभारी डॉ अरुण कुमार सिंह से लिया. इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को सलाह देते हुए कहा कि किसी भी हाल में खुला पानी का उपयोग न करें. चापाकल, नल का पानी का उपयोग करें. इसके अलावा बासी भोजन न खाएं. रेफरल अस्पताल निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मौजूद मरीजों से भी बातचीत किया व डायरिया से पीड़ित लोगों से भी बातचीत किया. उन्होंने बताया कि डायरिया एक सीजनल बीमारी है, जो पानी या दूषित भोजन के खाने-पीने से होता है. इस दौरान सभी लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए. इससे न सिर्फ डायरिया जैसे बीमारी से बचा जा सकेगा, बल्कि अन्य बीमारियों से भी बचा जा सकेगा. उन्होंने रेफरल अस्पताल चिकित्सा प्रभारी डॉ सिंह समेत अन्य चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी निर्देश देते हुए कहा कि जो भी मरीज इस तरह के आवे, इसकी समुचित इलाज हो. साथ ही इस दौरान होने वाले समस्याओं से भी अवगत करावें, ताकि वेलोग जागरुक होकर इस बीमारी से बच सके. मौके पर डॉ सदाब अहमद के अलावा कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










