जदयू विधायक दामोदर रावत फिर बने राजकीय आश्वासन समिति के अध्यक्ष

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 02 Apr 2026 9:19 PM

विज्ञापन

बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सरकार ने 19 समितियों का गठन किया है.

विज्ञापन

गिद्धौर. बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सरकार ने 19 समितियों का गठन किया है. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की स्वीकृति के बाद समितियों के अध्यक्षों व सदस्यों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गयी है. जारी सूची के अनुसार, झाझा विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक दामोदर रावत को एक बार फिर राजकीय आश्वासन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. उनके पुनः चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है. समिति में कर्णजीत सिंह, राम सिंह, देवेश कांत सिंह, जयंत राज, निरंजन कुमार मेहता, मंदीप सौरभ, अरुण मांझी, राज कुमार राय, सूबेदार दास, नागेंद्र चंद्रवंशी, विष्णुदेव पासवान व विशाल कुमार को सदस्य बनाया गया है. ये सभी सदस्य विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए समिति के कार्यों को आगे बढ़ायेंगे. बताया गया कि सभी समितियों का कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक निर्धारित किया गया है. इस दौरान समितियां विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगी, योजनाओं की प्रगति पर नजर रखेंगी और आवश्यक सुधारों के लिए सरकार को सुझाव देंगी. इससे शासन-प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता को मजबूती मिलेगी. दामोदर रावत के पुनः अध्यक्ष बनाये जाने पर एनडीए नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है. स्थानीय नेताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में समिति जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सरकार के समक्ष रखेगी.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन