Jamui News : चार करोड़ 13 लाख की लागत से सेंटर फॉर एक्सीलेंस होगा निर्माण, पूर्व मंत्री ने किया शिलान्यास

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Oct 2024 9:09 PM

विज्ञापन

गिद्धौर प्रखंड की कोल्हुआ पंचायत के अंर्तगत महुली गढ़ गांव में होगा निर्माण

विज्ञापन

गिद्धौर.

गिद्धौर प्रखंड की कोल्हुआ पंचायत के अंर्तगत महुली गढ़ गांव स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बनने वाले सेंटर फॉर एक्सीलेंस का गुरुवार को शिलान्यास किया गया. पूर्व मंत्री सह झाझा विधायक दामोदर रावत ने गुरुवार को इसका शिलान्यास किया. गौरतलब है कि राज्य सरकार के श्रम संसाधन विभाग एवं राज्य भवन निर्माण निगम के संयुक्त तत्वावधान में सात निश्चय पार्ट टू योजना के तहत सेंटर फॉर एक्सिलेंस अंतर्गत मॉडल डबल स्टोरी प्रीफेब स्ट्रक्चर भवन का निर्माण किया जायेगा. इसके निर्माण में कुल 4.13 करोड़ रुपये खर्च होंगे. मौके पर झाझा विधायक ने कहा कि सूबे की सरकार सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, आवास, तकनीकी शिक्षा सहित सूबे के सर्वांगीण विकास से जुड़े जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर विकास की एक नयी कहानी लिख रही है. उन्होंने कहा कि यह सब सरकार के प्रति आपके अटूट विश्वास से ही संभव हो पाया है. मुझे उम्मीद है कि आगे भी आपका साथ यू ही बना रहा तो देश में निचले स्तर पर जन-जन तक विकास की लकीर खींचने के मायने में बिहार प्रदेश अव्वल दर्जे पर खड़ा होगा. इस दौरान जदयू नेता शैलेंद्र कुमार, प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, झाझा प्रखंड अध्यक्ष राकेश दास, जिला महासचिव जयनंदन सिंह, पंचायत अध्यक्ष अशोक केशरी, जिला जदयू नेता टुनटून रावत ने भी संबोधित किया. इस मौके पर जदयू युवा नेता शिवेंदु कुमार, शत्रुघ्न कुमार, सूरज कुमार, सोनू कुमार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य श्याम नंदन देव, सीआई जावेद खान, राजेंद्र मंडल, भरत भूषण ठाकुर, नीतीश कुमार, सुजीत कुमार के अलावे दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन