मंडल कारा जमुई का औचक निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं

Author Vinod rao
Updated:
विज्ञापन
मंडल कारा जमुई का औचक निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल के विभिन्न वार्डों और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान डालसा सचिव ने कारा चिकित्सालय, सामुदायिक भवन, महिला वार्ड, तरुण वार्ड सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

डालसा सचिव ने अस्पताल, महिला वार्ड, पुस्तकालय और रसोईघर का लिया जायजा, जेल परिसर में किया पौधारोपणजमुई. जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की सचिव श्रीमती मंजू श्री कुमारी ने शुक्रवार को मंडल कारा जमुई का औचक निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल के विभिन्न वार्डों और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विभिन्न वार्डों और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

डालसा सचिव ने कारा चिकित्सालय, सामुदायिक भवन, महिला वार्ड, तरुण वार्ड सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया. साथ ही बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही बुनियादी सुविधाओं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से दी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना था.

अस्पताल में दवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा

कारा अस्पताल में उन्होंने दवाओं के स्टॉक, सर्पदंश से बचाव हेतु उपलब्ध औषधियों तथा भर्ती मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की समीक्षा की. वहीं महिला वार्ड में रह रही महिलाओं एवं उनके साथ रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की.

सभी बंदियों को मिले समय पर विधिक सहायता

डालसा सचिव ने यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया कि कोई भी बंदी अधिवक्ता के अभाव में बिना पैरवी के न रहे. इसके लिए उन्होंने प्राधिकार द्वारा प्रतिनियुक्त लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि सभी बंदियों को समय पर और प्रभावी विधिक सहायता मिल सके.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोईघर एवं भंडार गृह की भी जांच की. बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए उन्होंने भंडारित प्याज के स्टॉक को बदलने का सुझाव दिया तथा राशन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए. पुस्तकालय निरीक्षण के दौरान पर्याप्त पुस्तकों के अभाव को देखते हुए उन्होंने जेल अधीक्षक को पुस्तकालय में अधिक उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके साथ ही मुलाकाती क्षेत्र में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार हेल्प डेस्क स्थापित करने का भी निर्देश दिया.बंदियों को अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोरउन्होंने जेल विजिटिंग लॉयर एवं प्रतिनियुक्त पारा विधिक स्वयंसेवकों से भी बातचीत की और बंदियों को उनके अधिकारों, कानूनी सहायता तथा नालसा की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करने पर बल दिया. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डालसा सचिव ने जेल परिसर में चीकू का पौधा लगाकर पौधारोपण भी किया. उन्होंने परिसर में मौजूद हरियाली और स्वच्छता व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे निरंतर बनाए रखने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान मंडल कारा अधीक्षक संजीव कुमार सहित अन्य जेलकर्मी मौजूद रहे. सभी ने निरीक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग किया.

विज्ञापन
विनोद राव

लेखक के बारे में

By विनोद राव

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन